Mumbai Indians qualified for playoffs: आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, अप टॉप–2 के लिए तीन टीमों के बीच मुकाबला होगी।

सूर्यकुमार यादव की अच्छी बल्लेबाजी के साथ 73 रनों की परी के बाद जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर की शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया और IPL 2025 के प्लेऑफ का टिकट अपने नाम कर लिया। मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली आखिरी टीम है। उनसे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। इस हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। अब टॉप–2 स्थान के लिए गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब के दिलचस्प मुकाबला होगा।
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच पहले दो स्थानों की मैच होनी है। मुंबई भी इस रेस में है लेकिन उसे दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।
गुजरात टाइटंस अधिकतम 22 अंकों तक पहुंच सकती है। उसके दो मुकाबला 22 मई को लखनऊ और 25 मई को चेन्नई के खिलाफ है, और बेंगलुरु अधिकतम 21 अंकों तक पहुंच सकती है, उनके भी इतने ही मैच बचे हैं। बेंगलुरु अपना अगला मुकाबला 23 मई को हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ के खिलाफ खेलेगी। और पंजाब किंग्स को 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 26 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। इन तीनों टीमों ने पूरे सीजन में दमदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में मैच देखना दिलचस्प हो जाएगा। और अब देखेंगे कौन सी टीम अंक तालिका मैं पहले दो स्थानों पर फिनिश करती है।
मुंबई इंडियंस की शनदार वापसी पर नजर डालते हैं

IPL 2025 में मुंबई इंडिया की शुरुआत बहुत ही खराब रही थी। हार्दिक पांड्या की अगवाई में टीम अपने शुरुआती 5 मैचों में सिर्फ एक जीत ही हासिल की थी, लेकिन फिर उसने दमदार वापसी के साथ 8 मैचों में से 7 जीते हासिल की और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। पांच बार की चैंपियन मुंबई 11वीं बार प्लेऑफ में पहुंची है
अगर मुंबई इंडियंस को टॉप–2 में फिनिश करना होगा तो उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ उस आखिरी मैच जितना ही होगा। इसके अलावा उसे उम्मीद करनी होगी की दिल्ली कैपिटल्स अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स को हर दिन और हैदराबाद और लखनऊ अपने आखिरी मैच में बेंगलुरु को हरा दें। अगर ऐसा हो गया तो बेंगलुरु और पंजाब 17-17 अंकों पर ही सीमित रह जाएगी और मुंबई 18 अंकों के साथ टॉप–2 में पहुंच जाएगी। मैच को देखते हुए पंजाब और बेंगलुरु प्रदर्शन इतना अच्छा रहा उससे उसकी संभावना काफी कम लग रही है।